शेयर बाजार में जारी तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसक्स-निफ्टी लुढ़के, इन IT स्टॉक्स में भयंकर बिकवाली

👇Click here to listen to the news

Sensex - India TV Paisa

Photo:PTI सेंसेक्स

शेयर बाजार में जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। IT स्टॉक्स में भयंकर बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। सुबह के सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड पर पहुंचने के बाद बिकवाली हाबी हुई। बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 131.43 अंक टूटकर 82948.23 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 41 अंकों की गिरावट के साथ 25377.54 अंक पर पहुंच गया। बुधवार को बाजार का मूड आईटी स्टॉक्स ने खराब किया। आईटी शेयरों में TECHM, INFY, HCLTECH और TCS के शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट रही। 

आपको बता दें कि विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 230.66 अंक चढ़कर 83,310.32 अंक के नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंचा था। एनएसई निफ्टी 60.05 अंक की बढ़त के साथ 25,478.60 अंक के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की-225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी फेड के फैसले से पहले शेयर बाजार सर्तक रुख अपना रहा है। अगर फेड दरों में कटौती करता है तो एक बार फिर बाजार में तेजी लौट सकती है। 

Latest Business News

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment