भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब; चीन को किया पस्त

👇Click here to listen to the news

Indian Hockey Team- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Indian Hockey Team

Asian Champions Trophy 2024 India vs China: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच में शुरुआत में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं कर पाया था। फिर मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने गोल किया। इसी गोल की वजह से भारतीय हॉकी टीम खिताब जीतने में सफल रही। भारत ने कुल पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। चीन ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और उससे पहले ही बार में शिकस्त मिली है। 

पहले तीन क्वार्टर तक दोनों टीमों की तरफ से नहीं हुआ था गोल

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी प्लेयर्स गोल करने में नाकाम रहे। भारत ने गोल करने के मौके बनाए, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। पर भारतीय हॉकी टीम उसे भुना नहीं पाई। दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। इस क्वार्टर में चीन के डिफेंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारतीय प्लेयर्स को रोके रखा। तीसरे क्वार्टर में चीन ने गोल करने के लिए कई हमले किए हैं, लेकिन उनकी भारतीय गोलकीपर कृष्णा पाठक के आगे एक ना चली। 

जुगराज सिंह ने किया दमदार गोल

जब दोनों टीमों के बीच तीसरे क्वार्टर तक कोई गोल नहीं हुआ। ऐसे में लग रहा था कि पेनल्टी शूटआउट में चला जाएगा। लेकिन इसके बाद जुगराज सिंह ने बेहतरीन मैदानी गोल करके टीम को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी। इससे भारतीय हॉकी टीम को जीतने की उम्मीदें बढ़ गईं। इसके बाद भारत ने चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। जुगराज फाइनल में किया गोल टीम को ट्ऱॉफी जीतने में अहम साबित हुआ। 

पांचवीं बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है और फाइनल तक एक भी मैच नहीं हारा है। टीम ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी थी। कोरियाई टीम के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह, उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने गोल किए थे। भारतीय हॉकी टीम ने कुल पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। इससे पहले भारत ने 2011, 2016, 2018 (पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता) और 2023 में ट्रॉफी जीती थी।

यह भी पढ़ें: 

20 साल से टूटने का इंतजार कर रहा ब्रायन लारा का ये रिकॉर्ड, कई दिग्गज करीब जाकर चूके

ICC का T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए प्राइज मनी का ऐलान, विनर होगा मालामाल; मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment