यूपी: कन्नौज में ‘सर तन से जुदा’ करने की नीयत से 2 युवकों पर हमला, बजरंग दल का कार्यकर्ता निकला एक पीड़ित

👇Click here to listen to the news

Kannauj- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
कन्नौज में 2 युवकों की गर्दन काटने की कोशिश

कन्नौज: यूपी के कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 युवकों का सर तन से जुदा करने की कोशिश की गई है। पीड़ित युवकों में एक बजरंग दल का कार्यकर्ता है। 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, कन्नौज में 2 हिंदू युवकों की गर्दन काटने का प्रयास किया गया है। मुस्लिम चांद मियां नामक व्यक्ति पर हमले का आरोप है। इस शख्स ने देर रात दोनो युवकों पर अलग अलग हमला किया। हैरानी की बात ये है कि दोनो घायल युवकों की गर्दन पर एक ही तरीके से हमला किया गया।

घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों में एक सरकारी ट्यूबबेल का कर्मचारी है और दूसरा हिंदू संगठन से है। पीड़ितों की पहचान बजरंग दल से जुड़े आकाश और ट्यूबबेल कर्मी रामू उर्फ बृजेश के रूप में हुई है। (इनपुट: कन्नौज से सुरजीत)

कॉपी अपडेट हो रही है…

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment