अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में कराया गया एडमिट

👇Click here to listen to the news

Mahant Nritya Gopal Das- India TV Hindi

Image Source : FILE
नृत्य गोपाल दास

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मेदांता में एडमिट करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी स्थिति गंभीर है। 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास को शाम 6:30 बजे मेदांता में एडमिट करवाया गया था। यूरिनरी समस्या और खाने की समस्या को लेकर उन्हें एडमिट करवाना पड़ा था। महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य उस समय खराब हो गया था, जब वह कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा गए थे।

स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें ग्वालियर में दिखवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण कल शाम उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया है। इससे पहले भी अस्वस्थ होने पर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का मेदांता में इलाज हो चुका है।

कोरोना संक्रमित रह चुके हैं महंत नृत्य गोपाल दास

महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित भी हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान वह कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे थे और ठीक होकर अयोध्या वापस लौट आए थे। महंत की उम्र करीब 86 साल की है और वह हमेशा डॉक्टरों की निगरानी में रहते हैं। पीएम मोदी को कई बार महंत नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया है।  

साल 2022 में उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में एडमिट करवाया गया था। उन्हें किडनी में इंफेक्शन बताया गया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ये सामने आया था कि महंत को क्रॉनिक रीनल फेल्योर नाम की बीमारी है, जिसमें गुर्दे सही से काम करना बंद कर देते हैं। इसके अलावा उन्हें यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI भी था। इस बीमारी में मूत्र मार्ग संक्रमित हो जाता है। इसका असर किडनी, ब्लैडर और अन्य कई जगहों पर पड़ता है। (इनपुट: अरविंद)

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment