हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवार, BJP से आए बिजेंद्र सिंह को उचाना सीट से टिकट

👇Click here to listen to the news

Haryana Congress- India TV Hindi

Image Source : PTI
हरियाणा में विनेश और बजरंग कांग्रेस के अहम चेहरे बन गए हैं

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने नौ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी राज्य की 90 में से कुल 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। कांग्रेस ने चौधरी बिरेंद्र सिंह के बेटे बिजेंद्र सिंह को उचाना से टिकट दिया है। बिजेंद्र सिंह बीजेपी से सांसद थे, लेकिन लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आ गए थे। अब उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को कुलदीप शर्मा को गन्नौर विधानसभा से टिकट मिला है।

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment