पहले प्यार फिर तकरार… फैंस पर फिर चला जावेद अली का जादू, लेटेस्ट सॉन्ग ‘काहे बिसरायो’ रिलीज

👇Click here to listen to the news

javed ali- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
जावेद अली का नया गाना रिलीज

जावेद अली सिंगिंग इंडस्ट्री के वो सिंगर हैं, जो अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। मंझे हुए कव्वाली गायक उस्ताद हामिद के घर जन्मे जावेद अली अब तक इंडस्ट्री को ‘कुन फाया कुन’, ‘तू जो मिला’ से लेकर ‘कजरा रे’ जैसे सुपरहिट सॉन्ग दे चुके हैं। पिता का कव्वाली से नाता होने के चलते जावेद ने बचपन से ही संगीत का सार सुना और उसे बखूबी समझा। अब जावेद अपने लेटेस्ट सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में हैं, जो यूट्यूब की दुनिया में बवाल मचा रहा है। हाल ही में जावेद अली का ‘काहे बिसरायो’ रिलीज हुआ, जो खूब पसंद किया जा रहा है। 

रिलीज हुआ जावेद अली का लेटेस्ट सॉन्ग काहे बिसरायो

प्यार और तकरार के बाद ब्रेकअप की दिल छू लेने वाली कहानी पर बेस्ड ‘काहे बिसरायो’ गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन की तरफ से रिलीज किया गया। काहे बिसरायो को जावेद अली और सौमी शैलेश ने अपनी आवाज दी है। रिलीज होने के कुछ दिन में ही इसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। 

फैंस के बीच छाया ‘काहे बिसरायो’

काहे बिसरायो में एक ऐसा गाना है जिसमें आपको प्यार और तकरार के साथ ब्रेकअप एक साथ देखने को मिलेगा। इस गाने को फिल्माया रवि भाटिया और कॉजल चौहान ने है। गानें में दोनों लोगों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। काहे बिसरायो को डायरेक्टर ने छत्तीसगढ़ की झलक दिखाने की कोशिश की है। 

जावेद अली के फेमस सॉन्ग

आपको बता दें कि जावेद अली की आवाज ने इस गाने को इमोशनल टच भी दिया है। जिसके चलते यह फैंस के बीच छा गया है। जावेद अली ने बॉलीवुड के लिए सारी हिट फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने रॉकस्टार का ‘कुन फाया कुन’, बजरंगी भाई जान मूवी का ‘तू जो मिला’ बंटी और बबली में ‘कजरारे’ और तुम मिले मूवी के ‘तू ही हकीकत’ जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज से नवाजा है।

Latest Bollywood News

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment