कांग्रेस में शामिल होते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में मिला ये बड़ा पद

👇Click here to listen to the news

कांग्रेस में शामिल होने के दौरान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट - India TV Hindi

Image Source : PTI
कांग्रेस में शामिल होने के दौरान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट

नई दिल्लीः कांग्रेस में शामिल होते ही पार्टी ने बजरंग पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने बजरंग पुनिया को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस में शुक्रवार को ही शामिल हुए बजरंग पुनिया

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चल रही कयासबाजी को विराम देते हुए ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने राजनीति के अखाड़े में उतरते हुए शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग को पार्टी की सदस्यता दिलाई।  

Latest India News

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment