एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंधेकर की हत्या, हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग के बाद चाकू भी घोंपा

👇Click here to listen to the news

Vanraj suryakant Andekar- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
वनराज सूर्यकांत अंडेकर

एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंधेकर की पुणे में हत्या कर दी गई। रविवार (1 सितंबर) रात करीब 9.45 बजे हमलावरों ने वनराज के ऊपर पांच राउंड फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद आंधेकर को केईएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार आंधेकर का परिवार लंबे समय से गैंग से जुड़ा हुआ था। ऐसे में पारिवारिक विवाद के चलते उनकी हत्या का संदेह है। हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वनराज आंधेकर को पिस्तौल से गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज घटना रविवार रात पुणे के नाना पेठ इलाके से उजागर हुई है। वारदात के बाद पुलिस आंधेकर पर गोली चलाने वाले हमलावर की तलाश कर रही है।

शहर में दहशत का माहौल

पार्षद आंधेकर इस वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें एक निजी अस्पताल में  भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत होने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है। गणेशोत्सव की पूर्व संध्या पर एक पूर्व पार्षद को गोली मार दी गई। इस मामले से पुणे शहर में अब दहशत फैल गई है। रविवार रात करीब 8:30 बजे वनराज आंधेकर नाना पेठे के डोके तालीम इलाके में ठहरे हुए थे। तभी हमलावर ने पिस्तौल से पांच से छह गोलियां चलाई। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी की घटना से पहले डोके तालीम इलाके में बिजली भी चली गयी थी।

पुरानी दुश्मनी या वर्चस्व बना वजह

घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को शक है कि वनराज को पुरानी दुश्मनी के चलते गोली मारी गई है। इस गोलीबारी के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस को यह शक भी है कि अपने वर्चस्व को लेकर विवाद के कारण गोलीबारी की यह घटना हो सकती है।

(पुणे से समीर शेख की रिपोर्ट)

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment