दिल्ली: तिहाड़ जेल में फिर जंग, बदले की आग में 2 कैदियों पर हमला, फोन रूम में मारपीट

👇Click here to listen to the news

Tihar Jail- India TV Hindi

Image Source : FILE
तिहाड़ जेल

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच जंग हुई है। इस बार बदला लेने के लिए 2 कैदियों पर हमला हुआ है, जिसमें दोनों कैदी घायल हुए हैं। ये मारपीट जेल के फोन रूम में हुई है। जिसमें लवली और लवीश नाम के 2 कैदी घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार की है।

क्या है पूरा मामला?

लोकेश नाम के कैदी पर हमले का आरोप है। लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में लवली और लवीश जेल में बंद थे। लोकेश ने जेल के अंदर हमले का प्लान बनाया और अपने साथी हिमांश और अभिषेक को प्लान में शामिल किया। 

मौका देखकर लोकेश और उसके साथियों ने लवली और लवीश पर हमला कर दिया। उस वक्त दोनों फोन पर बात कर रहे थे। दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। देर शाम एक कैदी हॉस्पिटल से वापिस जेल लाया गया और एक अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है।

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment