विकास दुबे को सांप ने 8वीं बार सांप ने काटा, इस बार राजस्थान के मंदिर में बनाया शिकार

👇Click here to listen to the news

विकास दुबे को सांप ने 8वीं बार सांप ने काटा - India TV Hindi

Image Source : ANI
विकास दुबे को सांप ने 8वीं बार सांप ने काटा

फतेहपुरः  फतेहपुर जिले के सौरा गांव के विकास दुबे ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें आठवीं बार सांप ने काटा है। इस बार सांप ने राजस्थान में काटा है। विकास फिलहाल राजस्थान के बालाजी में है। विकास दुबे ने दावा किया कि आज नौंवी बार उन्हें सांप काटेगा। विकास दुबे ने दावा किया कि सांप ने सपने में बताया कि इस बार कोई न बचा पाएगा। विकास दुबे के मुताबिक सांप ने सपने में कहा कि नौंवी बार आखिरी होगा।

मंदिर में शाम की आरती में सांप ने 8वीं बार काटा

जानकारी के अनुसार, विकास राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शाम की आरती में भाग ले रहा था तभी सांप रेंगते हुए गया और उसे आठवीं बार काट लिया। विकास ने कहा कि उसे हर शनिवार को बार-बार सपने आते हैं कि सांप उसे काट रहा है। 

सपने में सांप आने का दावा

14 जुलाई को विकास ने कहा कि उसके सपने में एक सांप आया और चेतावनी दी कि अगले शनिवार 20 जुलाई को वह उसे आठवीं बार काटेगा। हालांकि, उस शनिवार को ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लेकिन परिवार ने दावा किया कि सोमवार शाम करीब 7.30 बजे जब विकास बालाजी महाराज की शाम की आरती में शामिल हो रहा था, तभी सांप ने उसे दोबारा काट लिया। विकास आठवें सर्पदंश से बिना कोई प्रतिकूल प्रभाव दिखाए बच गया।

विकास की चाची ने कही ये बात

विकास की चाची रेनू देवी के अनुसार, सोमवार को एक मंदिर समारोह में भाग लेने के बाद विकास के बाएं पैर में काट लिया गया था, लेकिन जहर के कोई लक्षण नहीं दिखे। विकास ने कहा कि उसने अपना भाग्य भगवान पर छोड़ दिया है और कहता है, “जो भी होगा, अच्छा या बुरा, यह अब बालाजी महाराज पर निर्भर है। बता दें कि विकास की उम्र 24 साल है। 

रिपोर्ट- दिलीप कुमार

Source link

Balbir Rana
Author: Balbir Rana

Read More

Leave a Comment