NBD NEWS-

👇Click here to listen to the news

NBD NEWS बिलासपुर गोलीकांड: मामले में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे का नाम भी आया सामने जिला अदालत बिलासपुर से 20 मीटर दूरी पर हुए गोलीकांड में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे का नाम भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बेटे ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी भी लगा दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शाम तक पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। उधर, बंबर ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा उनका राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए लगातार साजिश रच रही है। आरोप लगाया कि भाजपा के त्रिलोक जमवाल ने साजिश रची है। जबकि गोलीकांड नशे के लेनदेन को लेकर हुआ है। इसमें बेटों सहित उन्हें फंसाया जा रहा है। त्रिलोक जमवाल और उनके बीच विधानसभा चुनाव के दौरान विजेता रहने का मामला उच्च न्यायालय में चला है। मामले की लगातार पेशियां हो रही हैं और जल्द ही फैसला होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि फैसला उनके पक्ष में होने वाला है और चुनाव दोबारा होंगे। इससे पहले उनकी लोकप्रियता को खत्म करने के लिए त्रिलोक जमवाल लगातार साजिश रच रहे हैं।

शांतिप्रिय प्रदेश में गोलीकांड जैसी घटना निंदनीय: सुक्खू
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार सुबह हमीरपुर और देहरा के नामांकन में शामिल होने से पहले घुमारवीं पहुंचे। वहां से मुख्यमंत्री तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ हमीरपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर गोलीकांड पर पत्रकारों के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहां कि इस तरह की घटनाएं हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कल घटना की जानकारी मिलने पर हिमाचल के डीजीपी अतुल वर्मा और एसपी बिलासपुर इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस तरह की घटनाओं को प्रदेश में होने नहीं देगी। मुख्यमंत्री ने नामांकन में शामिल होने से पूर्व कहा कि आजाद प्रत्याशियों ने जनता पर बोझ डालने के लिए इस्तीफा दिया है। जनता ने कांग्रेस पार्टी को पहले ही बहुमत दिया है। आजाद प्रत्याशियों ने जिस पार्टी से चुनाव लड़ने का निर्णय किया है, वह पार्टी विपक्ष में बैठी है। ऐसे में इन संबंधित विधानसभाओं की जनता को तय करना है कि उन्हें किस पार्टी के उम्मीदवार को जितना है। NBD NEWS

Suresh SHUKLA
Author: Suresh SHUKLA

9586267796

Read More

Leave a Comment